Home / Uncategorized / देहरादून में शिवसेना ने मनाया आदित्य ठाकरे का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और दी शुभकामनाएं

देहरादून में शिवसेना ने मनाया आदित्य ठाकरे का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और दी शुभकामनाएं

देहरादून। युवा नेता आदित्य ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना प्रदेश मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान शिवसैनिकों ने मिठाई वितरित कर खुशी व्यक्त की और आदित्य ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आयोजन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व और युवाओं के हितों के प्रति किए गए प्रयासों की सराहना की।शिवसेना के राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आदित्य ठाकरे ने युवाओं से जुड़े मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया है, जिससे युवाओं को नई दिशा और अवसर प्राप्त हुए हैं।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में पंकज तायल, अमित कर्णवाल, शिवम गोयल, रोहित बेदी, मनोज सरीन, मनमोहन साहनी, विकास मल्होत्रा, फरीद अहमद, वासु परविंदा, कृष्णा बेदी, जितेंद्र निर्वाल, गौरव कलानी, विजय गुलाटी, किशन गोपाल, हेमंत खुराना सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *