
देहरादून। सार्वजनिक सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक व्यक्ति चलती कार से बाहर लटककर वाहन चलाता दिखाई दे रहा था। इस दौरान वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिससे सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही थी।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देहरादून पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने संबंधित वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निर्देश मिलने के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान वाहन संख्या UK 08 BB 4151 के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 सितंबर 2026 को वाहन चालक को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।
हिरासत में लिए गए व्यक्ति का विवरण
नाम: पारस पुत्र अनूप
उम्र: 23 वर्ष
निवासी: 17 भैरव अखाड़ा, कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार
सीज वाहन
वाहन: मारुति सुजुकी स्विफ्ट
पंजीकरण संख्या: UK 08 BB 4151
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर इस तरह वाहन चलाकर स्वयं के साथ-साथ अन्य राहगीरों की जान को खतरे में डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।



