

पटेलनगर पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार चल रहा हमले का आरोपी गिरफ्तारदेहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद जानलेवा हमले के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।मामला 20 अप्रैल 2026 का है। नयागांव सेवलाखुर्द, चंद्रबनी निवासी हर्ष वालिया ने थाना पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक मामूली विवाद के दौरान हार्दिक शर्मा और उसके साथियों ने उनकी मोटरसाइकिल को आई-20 कार संख्या UK-07-DE-6267 से टक्कर मारी और कथित तौर पर कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।शिकायत के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-255/2026 के तहत धारा 109(1)/115(2)/140(3)/191(2)/324(2)/351(2)/352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।एक आरोपी पहले ही जा चुका है जेलमामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 02 मई 2026 को मुकदमे में नामजद आरोपी हार्दिक शर्मा पुत्र अजय कुमार, निवासी खोदेवी, थाना नकुड़, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।वहीं, मामले में नामजद उदित पुत्र पंकज घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हाथ लगा आरोपीलगातार किए जा रहे प्रयासों के बीच पुलिस को 31 अगस्त 2026 को मुखबिर के माध्यम से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दून अस्पताल के पास से उदित को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी का विवरणउदित पुत्र पंकज किरननिवासी— मकान नंबर ए-47, गायत्री पुरम, निकट शोभित यूनिवर्सिटी, मोदीनगर/पल्लवपुरम, मेरठ, उत्तर प्रदेशउम्र— 23 वर्षगिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी- कांस्टेबल नितिन कुमारपुलिस के अनुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार प्रयासरत थी। आरोपी की गिरफ्तारी को मामले में पुलिस की कार्रवाई की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।



