Home / गढ़वाल न्यूज़ / पाबौ क्षेत्र के विकास को बड़ी सौगात, महाराज ने 18 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

पाबौ क्षेत्र के विकास को बड़ी सौगात, महाराज ने 18 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

यमकेश्वर: पाबौ क्षेत्र को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभयमकेश्वर, 4 जुलाई। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार “सेवा, सुशासन और समर्पण” की भावना के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है।15 दिवसीय सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को कैबिनेट मंत्री ने पिनानी, घुडदौणस्यू, कोटा, पंचूर, मनकोट और पाटीसैंण क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।दौरे के दौरान विकासखंड पाबौ के ऋषि ग्राम में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत वाली कई सड़क विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। इनमें पाबौ–पिनानी–दमदेवल मोटर मार्ग का डामरीकरण, पाबौ–दमदेवल मोटर मार्ग का सुधारीकरण तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत झंगरबौ–सिवाल–पल्ली गांव मोटर मार्ग का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल है।इसके साथ ही लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित झंगरबौ ग्राम पंचायत भवन का भी लोकार्पण किया गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर प्रशासनिक एवं सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिनानी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ते हुए विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यभर में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *