Home / गढ़वाल न्यूज़ / राष्ट्रीय खेल सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित, 24 जुलाई तक मिलेगा मौका : रेखा आर्या

राष्ट्रीय खेल सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित, 24 जुलाई तक मिलेगा मौका : रेखा आर्या

उत्तराखंड सरकार ने राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन, 24 जुलाई अंतिम तिथिदेहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र खिलाड़ी और प्रशिक्षक 24 जुलाई 2026 तक निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस वर्ष देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, हिमालय रत्न खेल पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।उन्होंने कहा कि खेल रत्न और हिमालय रत्न पुरस्कारों का चयन खिलाड़ियों के वर्ष 2025 के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना आवश्यक होगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी यह शर्त लागू रहेगी कि उन्होंने चयन से पहले किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से भाग लिया हो।खेल मंत्री के अनुसार, आवेदन पत्र के साथ संबंधित मान्यता प्राप्त राज्य खेल संघ की संस्तुति और उपलब्धियों से जुड़े खेल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *