Home / Uncategorized / फर्जी डिग्री पर कड़ा एक्शन: 10 सहायक अध्यापक बर्खास्त, 5 और जांच के घेरे में

फर्जी डिग्री पर कड़ा एक्शन: 10 सहायक अध्यापक बर्खास्त, 5 और जांच के घेरे में

रुद्रप्रयाग जिले में शिक्षा विभाग ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) द्वारा 10 सहायक अध्यापकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इन शिक्षकों के खिलाफ काफी समय से जांच चल रही थी, जिसमें उनकी बीएड डिग्री संदिग्ध पाई गई।जांच में सामने आया कि संबंधित शिक्षकों के स्नातक में आवश्यक 50 प्रतिशत अंक नहीं थे, जिसके चलते वे बीएड के लिए पात्र ही नहीं थे। इसके बावजूद उन्होंने बाहर के राज्यों से डिग्री हासिल की, जो नियमों के अनुरूप नहीं पाई गई। इसी आधार पर विभाग ने सभी को सेवा से हटा दिया।इसके अलावा, जिले के 5 अन्य शिक्षकों की डिग्री भी जांच में संदिग्ध पाई गई है। इनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। विभाग ने संबंधित आदेश में यह भी कहा है कि हटाए गए शिक्षकों को जनगणना जैसे कार्यों से मुक्त कर उनके स्थान पर अन्य शिक्षकों की तैनाती की जाए।इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, खासकर उन शिक्षकों के बीच जिन्होंने बाहरी राज्यों से डिग्री प्राप्त की है।जनता की मांग:अब लोगों की ओर से मांग उठ रही है कि राज्य में नियुक्त सभी ऐसे शिक्षकों की व्यापक जांच की जाए, जिन्होंने अन्य राज्यों से डीएलएड या अन्य प्रशिक्षण डिग्रियां हासिल की हैं। यदि कोई भी प्रमाणपत्र फर्जी पाया जाता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि प्रदेश के योग्य और बेरोजगार युवाओं को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *