हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के चार दिवसीय चिंतन शिविर के समापन अवसर पर संगठन ने गढ़वाल मंडल में अपनी मीडिया गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पत्रकार बिक्रमजीत सिंह को गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।शिविर के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बिक्रमजीत सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके नए दायित्व की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान हितों से जुड़े मुद्दों को समाज और सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए मजबूत मीडिया नेटवर्क की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिक्रमजीत सिंह के अनुभव और सक्रियता से गढ़वाल मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।राकेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लगातार किसानों की समस्याओं, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। ऐसे में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, जो किसानों की आवाज को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का काम करती है।नई जिम्मेदारी मिलने पर बिक्रमजीत सिंह ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों से जुड़े मुद्दों, उनकी समस्याओं और संगठन की गतिविधियों को निष्पक्ष और प्रभावी तरीके से जनमानस तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।कार्यक्रम में किसान संगठनों और यूनियन से जुड़े कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान बाबा पंडत, सूबा सिंह ढिल्लों, गुरमेल बाजवा, अमीर सिंह, सुरेंद्र सिंह खालसा, गुरुपेज सिंह ढिल्लों, आकाश सचदेवा, पंकज चौधरी, जोगिंदर सिंह ढिल्लों, सुरेंद्र लाडी, भूपेंद्र सिंह, बबीता सिंह, सुखबीर कौर, मनीषा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Home / गढ़वाल न्यूज़ / बड़ी जिम्मेदारी: पत्रकार बिक्रमजीत सिंह को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) में मिला अहम दायित्व
बड़ी जिम्मेदारी: पत्रकार बिक्रमजीत सिंह को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) में मिला अहम दायित्व
June 20, 2026
Previous ArticleNext Article



