Home / गढ़वाल न्यूज़ / बारिश को लेकर सरकार सतर्क: 7 जिलों में रेड अलर्ट, अत्यधिक वर्षा की आशंका पर स्कूल बंद

बारिश को लेकर सरकार सतर्क: 7 जिलों में रेड अलर्ट, अत्यधिक वर्षा की आशंका पर स्कूल बंद

उत्तराखंड में बारिश का खतरा बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; स्कूलों में अवकाश घोषितउत्तराखंड में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है, जिससे कई जिलों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत के विभिन्न क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।एहतियात के तौर पर देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारियों ने 10 जुलाई (शुक्रवार) को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।पिछले 24 घंटों में प्रदेश में औसतन 52.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि काशीपुर में सबसे अधिक 206 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार हो रही बारिश के कारण राज्यभर में 195 सड़कें बंद हो गई हैं। कई इलाकों में भूस्खलन, नदी किनारों का कटाव और बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी सूचना है।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें, मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें तथा मौसम और आपदा संबंधी जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *