Home / गढ़वाल न्यूज़ / भू-माफियाओं पर MDDA का शिकंजा, ऋषिकेश में पांच अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर।

भू-माफियाओं पर MDDA का शिकंजा, ऋषिकेश में पांच अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर।

ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की बड़ी कार्रवाई, पांच स्थानों पर चला सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियानदेहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की है। अभियान के दौरान अलग-अलग पांच स्थानों पर नियमों का उल्लंघन कर बनाए जा रहे निर्माणों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।प्राधिकरण की टीम ने गंगा नगर, आमबाग सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जांच में जिन बहुमंजिला भवनों का निर्माण स्वीकृत मानचित्र के बिना किया जा रहा था, उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके अलावा कई बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी की सहायता से हटाया गया।MDDA अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण, अवैध कॉलोनियों के विकास और भूमि संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भूमि या भवन में निवेश करने से पहले उसकी वैधानिक स्वीकृतियों की जांच अवश्य करें।अधिकारियों के अनुसार पूरे प्राधिकरण क्षेत्र में विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और विकास प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *