Home / देहरादून समाचार / बारिश का बड़ा अलर्ट: देहरादून में दो दिन तक मूसलाधार वर्षा के आसार, जिलाधिकारी ने जारी की चेतावनी।

बारिश का बड़ा अलर्ट: देहरादून में दो दिन तक मूसलाधार वर्षा के आसार, जिलाधिकारी ने जारी की चेतावनी।

देहरादून में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपीलदेहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ताज़ा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून जनपद में 1 और 2 जुलाई 2026 के दौरान कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पूरी सावधानी बरतें और बिना अत्यावश्यक कारण के यात्रा करने से बचें। विशेष रूप से नदी-नालों, गदेरों, जलभराव वाले क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित मार्गों से दूरी बनाए रखें।प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। आम नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *