Home / गढ़वाल न्यूज़ / रुद्रनाथ धाम के रास्ते में हादसा, घोड़े से गिरा श्रद्धालु; एसडीआरएफ ने सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

रुद्रनाथ धाम के रास्ते में हादसा, घोड़े से गिरा श्रद्धालु; एसडीआरएफ ने सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

रुद्रनाथ ट्रेक पर हादसा, घोड़े से गिरकर घायल हुआ चेन्नई का यात्री

चमोली जिले में रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर पुंग खर्क के समीप एक यात्री घोड़े से गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। ग्रामीणों और अग्निशमन सेवा दल की सहायता से घायल यात्री को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक चेन्नई निवासी 36 वर्षीय अशोक पुत्र श्रीकांत रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर ट्रेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुंग खर्क के पास अचानक वह घोड़े से नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें चोटें आईं।

घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को मिलने के बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों की मदद से घायल यात्री को पुंग खर्क से नीचे सागर गांव तक पहुंचाया।

इसके बाद घायल अशोक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया और उन्हें भर्ती कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *