Home / गढ़वाल न्यूज़ / वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारियों को शासन ने दिया प्रमोशन का तोहफा

वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारियों को शासन ने दिया प्रमोशन का तोहफा

उत्तराखण्ड वित्त सेवा के 10 अधिकारियों को पदोन्नति, शासन ने जारी किए आदेशदेहरादून: उत्तराखण्ड सरकार ने वित्त सेवा संवर्ग के 10 अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है। विभागीय चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर इन अधिकारियों को चयन वेतनमान (लेवल-13) से विशेष वेतनमान (लेवल-13 ‘क’) में पदोन्नत करने के आदेश जारी किए गए हैं।शासन के अनुसार सभी अधिकारियों की पदोन्नति उनके नए पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। साथ ही, उन्हें दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी।इस संबंध में 20 जुलाई को अपर सचिव हिमांशु खुराना की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए गए।पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में तृप्ति श्रीवास्तव, विक्रम सिंह जंतवाल, मनीष कुमार उप्रेती, रुचिता तिवारी, खजान चन्द्र पाण्डे, भूपेन्द्र प्रसाद काण्डपाल, गुलफाम अहमद, अनीता आर्य, नरेन्द्र सिंह और वीरेन्द्र कुमार शामिल हैं।शासनादेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नत अधिकारियों की नई तैनाती से जुड़े आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। तब तक सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदों पर कार्य करते रहेंगे। कार्यभार संभालने के बाद इसकी सूचना शासन को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध कराना भी अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *