Home / गढ़वाल न्यूज़ / सहकारिता विभाग का बड़ा कदम, यूसीएफ में एक साथ 16 अधिकारियों की पदोन्नति

सहकारिता विभाग का बड़ा कदम, यूसीएफ में एक साथ 16 अधिकारियों की पदोन्नति

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ में पदोन्नति का बड़ा फैसला, 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारीदेहरादून। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) में लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा करते हुए 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की स्वीकृति के बाद पदोन्नति आदेश जारी किए गए, जिसके उपरांत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को अपने-अपने नए पदों का कार्यभार संभाल लिया।जारी सूची के अनुसार त्रिभुवन सिंह रावत को महाप्रबंधक (जीएम) बनाया गया है, जबकि त्रिलोचन पाठक को वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा प्रेम हरबोला, सुमन पांडे, सतीश पुरोहित, सुशील तिवारी और सोनी सिंह को प्रबंधक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं अंसार अहमद, तरुण चौहान, प्रियंक तिवारी, महिपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह बोरा को सहायक प्रबंधक बनाया गया है। साथ ही सुनीता टम्टा, भोला जोशी, हरिश्चंद्र कांडपाल और संजय आर्य को सहायक पद पर पदोन्नति दी गई है।देहरादून स्थित संघ मुख्यालय में पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी साझा की। इस अवसर पर संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।नवनियुक्त महाप्रबंधक त्रिभुवन सिंह रावत ने सभी पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल तथा संघ के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को मजबूत करेगा और सभी अधिकारी पूरी लगन, पारदर्शिता तथा जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *