कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, 6 जुलाई को पहुंचेगा पहला जत्थापिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए जिला प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा मार्ग, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और यात्री सुविधाओं से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रशासन के अनुसार इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कुल 10 दल निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक दल में 50 श्रद्धालु शामिल होंगे, जिससे इस बार लगभग 500 यात्री इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनेंगे। यात्रा के लिए परिवहन व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है और श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक पहला दल 6 जुलाई को पिथौरागढ़ पहुंचेगा। इसके मद्देनजर सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।इस बार की यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह रहेगी कि श्रद्धालुओं को पहले की तुलना में काफी अधिक सुविधा मिलेगी। लिपुलेख और नाथूला मार्गों पर सड़क संपर्क मजबूत होने के कारण यात्रा अब काफी हद तक मोटर मार्ग से संपन्न होगी। इससे यात्रियों को कठिन पैदल मार्गों से राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम व सुरक्षित बन सकेगी।बैठक में यात्रा मार्ग की मौजूदा स्थिति, सुरक्षा इंतजाम, चिकित्सा सुविधाएं, आवास व्यवस्था, स्वच्छता और संचार प्रणाली की भी समीक्षा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ सड़क मार्गों को बाधारहित बनाए रखने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। संबंधित एजेंसियों को मशीनरी और संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी परिस्थिति में यात्रा प्रभावित न हो।प्रशासन का दावा है कि इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके।
Home / गढ़वाल न्यूज़ / श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, कैलाश मानसरोवर यात्रा अब पूरी तरह वाहन मार्ग से संचालित
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, कैलाश मानसरोवर यात्रा अब पूरी तरह वाहन मार्ग से संचालित
June 19, 2026
Previous ArticleNext Article



