Home / Uncategorized / सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत, नंदानगर में पसरा मातमछुट्टी पर घर लौट रहे जवान संदीप की हादसे में गई जान,

सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत, नंदानगर में पसरा मातमछुट्टी पर घर लौट रहे जवान संदीप की हादसे में गई जान,

छुट्टी पर घर लौट रहे सेना के जवान की कार खाई में गिरी, नंदानगर के संदीप गौड़ की मौतनंदानगर। चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से बुधवार देर रात एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कुरूड़-लुंतरा मोटरमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में भारतीय सेना में तैनात जवान संदीप गौड़ की मौत हो गई। संदीप छुट्टी पर अपने गांव कुरूड़ लौट रहे थे।जानकारी के मुताबिक, संदीप बुधवार रात लुंतरा की ओर से कार लेकर अपने गांव के लिए निकले थे। ड्यूटी से रवाना होने से पहले उन्होंने परिजनों को फोन कर घर आने की जानकारी दी थी। देर रात करीब दो बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार की चिंता बढ़ गई।इसके बाद संदीप के भाई पवन और गांव के अन्य लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। रात में बारिश और खराब मौसम के बीच अंधेरा होने के कारण तलाश में काफी परेशानी आई। परिजन और ग्रामीण पूरी रात संभावित स्थानों पर उन्हें खोजते रहे।सुबह मोटरमार्ग से नीचे एक कार की नंबर प्लेट दिखाई देने पर ग्रामीणों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। जब लोग नीचे खाई में पहुंचे तो संदीप की कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिली। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही नंदानगर थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और काफी प्रयासों के बाद संदीप के पार्थिव शरीर को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया गया है कि संदीप गौड़ भारतीय सेना की 12 गढ़वाल स्काउट में सेवाएं दे रहे थे। वह करीब आठ वर्षों से सेना में कार्यरत थे। इन दिनों वह छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा करीब एक वर्ष का छोटा बच्चा भी है।संदीप के निधन की खबर मिलते ही कुरूड़ गांव में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों और परिचितों ने जवान के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *