Home / गढ़वाल न्यूज़ / हरिद्वार भूमि प्रकरण में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, पांच शहरों में एक साथ छापेमारी

हरिद्वार भूमि प्रकरण में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, पांच शहरों में एक साथ छापेमारी

हरिद्वार भूमि प्रकरण में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, कई शहरों में एक साथ छापेमारीदेहरादून। हरिद्वार नगर निगम की भूमि खरीद से जुड़े चर्चित 54 करोड़ रुपये के मामले में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने जांच को तेज करते हुए शुक्रवार को विभिन्न राज्यों और शहरों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई को मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद विजिलेंस ने विशेष रणनीति के तहत कई टीमों का गठन किया। इन टीमों ने देहरादून, दिल्ली, लखनऊ, कनखल और रुद्रप्रयाग समेत विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर मामले से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के ठिकानों की तलाशी ली।बताया जा रहा है कि हाल ही में मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच एजेंसी ने साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया को और गति दी है। तलाशी के दौरान भूमि खरीद से संबंधित दस्तावेज, भुगतान रिकॉर्ड, बैंकिंग लेनदेन, संपत्ति से जुड़े कागजात तथा अन्य वित्तीय अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है।विजिलेंस अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपने कब्जे में लिया है। इनकी तकनीकी और दस्तावेजी जांच के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित पात्रों की भूमिका भी सामने आ सकती है। जांच एजेंसी प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।माना जा रहा है कि छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड इस मामले की जांच को नई दिशा दे सकते हैं। वहीं, जांच का दायरा आने वाले दिनों में और विस्तारित होने की संभावना भी जताई जा रही है। प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर व्यापक चर्चा बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *