Home / गढ़वाल न्यूज़ / हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: काम करते समय बिजली की चपेट में आया युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: काम करते समय बिजली की चपेट में आया युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

हरिद्वार में औद्योगिक इकाई में हादसा, बिजली की चपेट में आया हेल्पर; इलाज के दौरान मौत

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक औद्योगिक इकाई में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ओसीआई वायर एंड केबल कंपनी में कार्यरत एक हेल्पर अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी 55 वर्षीय सुरेश कंपनी में हेल्पर के तौर पर काम करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 8:40 बजे वह कंपनी परिसर में अपने काम में जुटे थे। इसी दौरान वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बिना देरी किए सुरेश को मेट्रो अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *