Home / देहरादून समाचार / राशन कार्ड ई-केवाईसी नहीं कराई तो रुक सकता है राशन, घर बैठे करें आसान प्रक्रिया

राशन कार्ड ई-केवाईसी नहीं कराई तो रुक सकता है राशन, घर बैठे करें आसान प्रक्रिया

राज्य में राशन कार्ड धारकों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) को अनिवार्य कर दिया है और इसे पूरा करने की अंतिम तिथि 30 मई तय की गई है। तय समय के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर भविष्य में राशन वितरण में दिक्कत आ सकती है।इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकार ने नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के सहयोग से “मेरा ई-केवाईसी” मोबाइल ऐप शुरू किया है। इस ऐप के जरिए लोग बिना राशन की दुकान जाए, घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। खासतौर पर बुजुर्ग, दिव्यांग और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा काफी राहत भरी मानी जा रही है।ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी तरह आधार आधारित है। इसमें लाभार्थी को अपना आधार नंबर दर्ज करना होता है, फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से सत्यापन करना होता है और अंत में फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सफेद राशन कार्ड धारकों में लगभग 72 प्रतिशत लोगों ने ई-केवाईसी पूरी कर ली है, जबकि पीले राशन कार्ड धारकों में यह आंकड़ा अभी करीब 40 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया है। यानी बड़ी संख्या में लोग अभी भी इस प्रक्रिया से वंचित हैं।जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी कर लें। इससे न सिर्फ राशन मिलने में कोई बाधा नहीं आएगी, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी बिना रुकावट मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *