क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा नया इतिहास, विश्व कप नॉकआउट में दागा पहला गोलस्पोर्ट्स डेस्क: फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच खेले गए मुकाबले में दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर का एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ दिया। टोरंटो में खेले गए इस मुकाबले में 41 वर्षीय रोनाल्डो ने पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में गोल दागकर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।पेनल्टी से पुर्तगाल की दमदार वापसीमैच के दूसरे हाफ में 53वें मिनट पर इवान पेरिसिच के गोल से क्रोएशिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद 64वें मिनट में पुर्तगाल को कॉर्नर मिला। पेनल्टी बॉक्स के भीतर हुए फाउल की VAR से समीक्षा के बाद रेफरी ने पुर्तगाल के पक्ष में पेनल्टी का फैसला दिया। रोनाल्डो ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए शानदार गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।नॉकआउट चरण में पहली बार किया गोलविश्व कप में रोनाल्डो के लिए यह गोल बेहद खास रहा। अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने पहली बार विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में गोल करने का कारनामा किया। इससे पहले उनके सभी विश्व कप गोल ग्रुप स्टेज में आए थे। मौजूदा टूर्नामेंट में यह उनका तीसरा गोल रहा। इससे पहले उन्होंने उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो बार गेंद को जाल में पहुंचाया था।विश्व कप में गोलों की संख्या पहुंची 11क्रोएशिया के खिलाफ इस गोल के साथ रोनाल्डो के विश्व कप करियर में कुल गोलों की संख्या 11 हो गई। इसके बाद 81वें मिनट में उन्हें आराम देने के लिए मैदान से बाहर बुलाया गया और उनकी जगह रुबेन नेवेस को उतारा गया। हालांकि, सब्स्टिट्यूट किए जाने के बाद रोनाल्डो के चेहरे पर हल्की निराशा भी देखने को मिली।सबसे उम्रदराज नॉकआउट खिलाड़ी बनेइस मैच में उतरते ही रोनाल्डो ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। 41 साल और 147 दिन की उम्र में वह फीफा विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। यह रिकॉर्ड उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया।पहले हाफ में पुर्तगाल का रहा दबदबामुकाबले के पहले हाफ में पुर्तगाल ने खेल पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा। टीम ने लगभग 60 प्रतिशत समय तक गेंद अपने कब्जे में रखी और गोल करने के नौ प्रयास किए, जबकि क्रोएशिया सिर्फ तीन बार ही गोल की दिशा में हमला कर सका। शुरुआती दौर में रोनाल्डो एक आसान हेडर मौके को गोल में नहीं बदल सके, लेकिन दूसरे हाफ में पेनल्टी पर गोल कर उन्होंने टीम की शानदार वापसी कराई और मैच का रुख बदल दिया।
Home / गढ़वाल न्यूज़ / 41 की उम्र में रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ दागा पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट गोल
41 की उम्र में रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ दागा पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट गोल
July 3, 2026
Previous ArticleNext Article



