Home / गढ़वाल न्यूज़ / PUROLA : मादक पदार्थ के साथ दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े, 15.95 ग्राम स्मैक जब्त

PUROLA : मादक पदार्थ के साथ दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े, 15.95 ग्राम स्मैक जब्त

नौगांव/उत्तरकाशी : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.95 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तारउत्तरकाशी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौगांव क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपदभर में “ड्रग्स फ्री देवभूमि” और “नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार देर रात नौगांव स्थित विल्ला रुद्रेश्वर मंदिर के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK10A-8168 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार दो व्यक्तियों के पास से कुल 15.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सूरज रावत (26 वर्ष), पुत्र महिदेव सिंह रावत तथा कुलदीप रावत (38 वर्ष), पुत्र जगवीर सिंह रावत, निवासी बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पुरोला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम- उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत- हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार- कांस्टेबल अरुण कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *