
नौगांव (उत्तरकाशी): जरड़ा खड्ड के पास डंपर हादसा, चालक की मौके पर मौतउत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जरड़ा खड्ड के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ। आरकेसीपीएल (RKCPL) कंपनी का डंपर (संख्या JK02CA0316) किसी कारणवश सड़क से नीचे खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक हरजीत सिंह (49 वर्ष), पुत्र जगत, निवासी ग्राम परिओट, जिला डोडा (जम्मू-कश्मीर) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव कंपनी के प्रतिनिधियों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



