Home / गढ़वाल न्यूज़ / सार्वजनिक जगह पर दबदबा बनाने वालों पर चला पुलिस का डंडा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सार्वजनिक जगह पर दबदबा बनाने वालों पर चला पुलिस का डंडा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सड़क पर विवाद और हथियारों का प्रदर्शन पड़ा भारी, प्रेमनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचादेहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में सड़क पर विवाद के दौरान मारपीट और हथियार लहराने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस, घटना में इस्तेमाल डंडा और फॉर्च्यूनर वाहन बरामद किया है।घटना 21 अगस्त 2026 की रात नेक्स्ट हॉस्टल के पास की बताई जा रही है। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई।फुटेज में सड़क पर खड़ी बस और फॉर्च्यूनर के पास दो लोगों के बीच विवाद होता दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान एक व्यक्ति के हाथ में डंडा था, जबकि दूसरे के पास पिस्टल थी।हाई बीम को लेकर शुरू हुआ विवादजांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक की पहचान गौरव के रूप में की और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि गौरव एक निजी शिक्षण संस्थान की बस चलाता है। पुलिस के अनुसार, रात में घर लौटते समय नेक्स्ट हॉस्टल के पास सड़क पर एक फॉर्च्यूनर खड़ी थी और उसकी लाइट हाई बीम पर थी।हॉर्न देने के बावजूद वाहन नहीं हटने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गौरव ने बस से डंडा निकालकर फॉर्च्यूनर चालक पर हमला कर दिया। इसके बाद चालक के साथी के मौके पर पहुंचने पर दोनों पक्षों में मारपीट और गाली-गलौज हुई। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान पिस्टल दिखाकर गौरव को धमकाया गया।अस्पताल से पकड़े गए दो आरोपीगौरव से पूछताछ के आधार पर पुलिस को दूसरे पक्ष के युवकों की पहचान नीरज राजपूत और मनीष नेगी के रूप में मिली। दोनों के ग्राफिक एरा अस्पताल में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने नीरज राजपूत के नाम पर दर्ज लाइसेंसी 32 बोर पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल डंडा और फॉर्च्यूनर वाहन भी कब्जे में लिया गया।शांति भंग और हथियार के दुरुपयोग पर मुकदमाप्रेमनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट एवं हुड़दंग, शांति व्यवस्था प्रभावित करने, घातक हथियार का प्रदर्शन और लाइसेंसी हथियार के कथित दुरुपयोग के संबंध में मु0अ0सं0 174/2026 दर्ज किया है। मामले में BNS की संबंधित धाराओं के साथ धारा 27 आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।पुलिस ने बरामद लाइसेंसी पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।गिरफ्तार आरोपी1. गौरव, निवासी चंदन की पुलिया, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष।2. मनीष नेगी, निवासी मांडूवाला, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 31 वर्ष।3. नीरज राजपूत, निवासी भाऊवाला, सेलाकुई, उम्र 40 वर्ष।बरामद सामान- 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल- 05 जिंदा कारतूस- घटना में प्रयुक्त डंडा- फॉर्च्यूनर वाहनकार्रवाई में कोतवाली प्रेमनगर और संबंधित चौकियों की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, हथियारों के प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *