Home / Uncategorized / उत्तराखंडवासियों के लिए अलर्ट: अगले दो दिनों तक तेज बारिश का अनुमान, अनावश्यक यात्रा से बचें

उत्तराखंडवासियों के लिए अलर्ट: अगले दो दिनों तक तेज बारिश का अनुमान, अनावश्यक यात्रा से बचें

उत्तराखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की संभावनादेहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के लिए 29 और 30 जुलाई को मौसम संबंधी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन दो दिनों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा के दौर देखने को मिल सकते हैं।29 जुलाई को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने का अनुमान है। वहीं 30 जुलाई को बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल में भी भारी वर्षा होने के आसार हैं।संभावित खराब मौसम को देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा एवं राहत व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के आसपास न जाएं तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *