
दहेज उत्पीड़न से जुड़ी मौत के मामले में पति और ननद गिरफ्तार, पुलिस ने जुटाए अहम साक्ष्यदेहरादून पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और संदिग्ध मौत के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को श्रीकोट (श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल) निवासी सीमा कंडारी ने कोतवाली डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी सृष्टि कंडारी का विवाह नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा और अंततः उसकी हत्या कर दी गई।शिकायत के आधार पर कोतवाली डोईवाला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी डोईवाला वंदना वर्मा को सौंपी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की।जांच के दौरान पुलिस ने वादी पक्ष और अन्य संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए। इसी बीच मृतका की मां ने पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया, जिसे सृष्टि ने अपनी मृत्यु से पहले भेजा था। वीडियो में उसने शादी के बाद से लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलने की बात कही थी।साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को लक्ष्मण एन्क्लेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला से मामले में नामजद आरोपी सौरभ खत्री (36 वर्ष) और उसकी बहन सुरभि खत्री उर्फ चारू (37 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी:- सौरभ खत्री (36 वर्ष), निवासी लक्ष्मण एन्क्लेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला, देहरादून।- सुरभि खत्री उर्फ चारू (37 वर्ष), निवासी उपरोक्त।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत, महिला उपनिरीक्षक नीमा रावत, कांस्टेबल हरीश उप्रेती, कांस्टेबल लाखन सिंह तथा महिला कांस्टेबल रचना रावत शामिल रहे।



